जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

विकास के पथ पर निरंतर चल रही पाटन विधानसभा।
कमलनाथ सरकार का था एक ही नारा विकास का छिंदवाड़ा मॉडल।

जबलपुर। साल 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में थी और कांग्रेस की सरकार बनी इसके बाद साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिर गई और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई।
कांग्रेस की सरकार के दौरान कमलनाथ का पूरा जोर विकास के छिंदवाड़ा मॉडल को सार्थक करना था। आज एक बार फिर पाटन विधानसभा, देश के साथ विकास के कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
बीते कुछ समय में पाटन विधानसभा ने तरक्की के जिन पायदानों को छुआ है उनमें स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उन्नति हुई है। जहां कभी डॉक्टरों की संख्या 5 हुआ करती थी। आज 22 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पाटन अस्पताल में 8 और मंझौली में 7 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा कटंगी बोरिया और इंदिराना में दो-दो डॉक्टर तैनात हैं। लोगों की सेवाओं के लिए पडवार में भी एक डॉक्टर मौजूद है।
आगामी 25 मार्च को 2 डॉक्टर और दूसरे स्टाफ के साथ 65 लाख रुपए की लागत से तैयार, 15 बिस्तरों के अस्पताल का शुभारंभ होने जा रहा है।
27 मार्च से कटंगी में टेली मेडिसन द्वारा कटंगी, पाटन, मंझौली के मरीजों को हृदय रोग, कैंसर, बच्चा रोग, महिला रोग, मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और इलाज निशुल्क प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मिलेगा।
इसके अलावा पाटन और मझोली अस्पताल में नई देसी वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस सोनोग्राफी पाटन कटंगी मझौली में ईसीजी मशीन पाटन में ब्लड स्टोरेज यूनिट साथ ही नया ऑपरेशन थिएटर डिलीवरी वार्ड ओपीडी एसी सभी शुरू हो गया है इसके अलावा पाटन में सिजेरियन ऑपरेशन की तैयारी के साथ-साथ हर्बल गार्डन की भी है।
पाटन अस्पताल में नवीन निर्माण कार्य 90 लाख रुपए में किया गया है। इसके अलावा मंझौली अस्पताल के लिए ₹60 लाख स्वीकृत किए गए हैं। पाटन नगर परिषद में 6:45 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं लगभग तीन करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं और सवा दो करोड़ के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं प्रधानमंत्री आवास योजना से 593 मकान स्वीकृत हैं जिनमें से 528 मकान पूरे बन चुके हैं और 301 मकानों को नई स्वीकृति प्राप्त हुई है मृत्यु पर अनुग्रह राशि ₹64 लाख हुई।
हर घर में नर्मदा जल की योजना अंतिम चरण में है और पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। विकास के ये आंकड़े लेकर आज पाटन विधानसभा के विधायक अजय विश्नोई मीडिया से मुखातिब हुए और जनता को बीते 1 वर्ष में विधानसभा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रविंद्र पचौरी श्रीकांत साहू और भारतीय जनता पार्टी के नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page