भाजपा मंडल द्वारा मास्क वितरण कर जनता को किया जागरूक

मण्डला दर्पण। भाजपा मंडल चिरईडोंगरी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईडोंगरी में मास्क वितरण किया गया एवं सभी को मास्क लगाने के लिए एवं सोसल डिस्टेंस के जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओ द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में जाकर सभी को मास्क लगाने का कार्य कार्यकर्ताओ ने किया एवं कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सबको जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया व सभी को कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने के लिए मेरा मास्क मेरी सुरक्षा हेज टेग कर सोसल मीडिया के माध्यम से सेल्फी विथ मास्क वाली फ़ोटो के द्वारा जागरूक भी किया गया।
भाजपा की शिवराज सरकार ने नियमो के पालन न होने के कारण प्रशानिक तौर पर लोगो को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने लिए जागरूक किया जा रहा है व मास्क न लगाने वालो पर चलानी कार्यवाही की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर कोविड 19 के वैक्सीनेशन का कार्य भी कराया जा रहा है। 60 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठजनो को जागरूक कर टीकाकरण कार्यकर्ताओ द्वारा कराया जा रहा जिससे तेजी से स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकारण हो सके भाजपा मंडल के चिरईडोंगरी , इंद्री , टाटरी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण लगातार जारी है भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी वरिष्ठजनो से टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित कर रहे है। मास्क वितरण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाकांत सिरोठिया , गजराज ठाकुर , नोखेलाल चन्द्रोल , प्रभात साहू , मण्डल अध्यक्ष भरत यादव उपस्तिथ रहे।



