खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पन्द्रहवां वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ करें: कलेक्टर

बैठक में सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।कल गुरुवार को कलेक्टर रत्नाकर झा ने पन्द्रहवां वित्त आयोग की राशि से शासन के निर्देशानुसार जिला एवं जनपद स्तरीय के विभिन्न क्षेत्रों में चिंहित किये गये कार्यो को स्वीकृत कर तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होने उक्त निर्देश डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी की कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में दिये। बैठक में कमेटी के सदस्य् जिला पंचायत के अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्‍वकर्मा सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डिण्डौरी, शहपुरा सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें। आयोजित बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जारी की किये गये निर्देशों के अनुक्रम में चिंहित किये गये कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण किये जायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page