मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

शिशु मन्दिर मे की आचार्यो की गुरू पूजा

मण्डला। आज गुरु पूर्णिमा पर उस गुरु की महिमा का बखान करने का दिन, जो हमें भगवान और सृष्टि से रुबरु कराता है। जो हमें जीवन जीना सिखाता है। जो दुनियादारी की हकीकतों से हमें वाकिफ कराता है। गुरु हमारी बंद आंखें खोलता है, ताकि हम अच्‍छा और बुरा का भेद जान सकें।अखंड मंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरं, तत्पदंदर्शितं एनं तस्मै श्री गुरुवे नम: अर्थात यह श्रृष्टि अखंड मंडलाकार है। बिंदु से लेकर सारी सृष्टि को चलाने वाली अनंत शक्ति का, जो परमेश्वर तत्व है, वहां तक सहज संबंध है। इस संबंध को जिनके चरणों में बैठ कर समझने की अनुभूति पाने का प्रयास करते हैं, वही गुरु है। जैसे सूर्य के ताप से तपती भूमि को वर्षा से शीतलता और फसल पैदा करने की ताकत मिलती है, वैसे ही गुरु-चरणों में शिष्यों को ज्ञान, शान्ति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है।एसा विचार शिशु मन्दिर मे आयोजित गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संघ के जिला प्राचारक पंकज जी ने व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सस्था के कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा , एवं विशिष्ठ अतिथी जिला सचि राजीव राजीव वर्मा श्रीमति सीमा मराबी एवं सह जिला संघचालक रामाश्रय चंद्रोल विभाग कारवाह संतोष कोष्टा जी ने के कार्यक्रम में सभी भैया बहनों ने अपने अपने गुरुजनों की तिलक बंधन माल्यार्पण कर गुरु वंदना उपरांत आरती का कार्यक्रम किया गया इस भव्य कार्यक्रम में भैया बहनों का उत्साह एवं रोना काल में जो भैया बहन नहीं पहुंच सके उन्होंने ऑनलाइन गुरु पूर्णिमा का आयोजन कार्यक्रम किया ।
किया गया वृहद वृक्षा रोपण
वृक्ष रोपण पूर्व दिलाई प्रतिज्ञा

वृक्ष गंगा अभियान पूर्व छात्र परिषदमंडला, गयात्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के सौजन्य से वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया जिसमें वृक्षारोपण के पूर्व संस्था प्राचार्य कमलेश अग्रहरी द्वारा वृक्ष संरक्षण पर सपथ एवं प्रतिज्ञा दिलाई की मैं आज जो पौधा रोपित कर रहा हूं आजीवन इस पौधे का संरक्षण करूंगा शपथ उपरांत सभी ने 42 पौधे कदम बादाम रुदृक्ष आदि फलदार पौधे छायादार पौधे रोपे गए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के समस्त आचार्य दीदी कन्या भारती किशोर भारती एवं पूर्व छात्र परिषद से कपिल वर्मा अशोक कुकरेजा दीपक अरोरा आदि छात्रों का सहयोग रहा कार्यक्रम के समापन में प्रफुल्ल मिश्रा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page