मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

दीपक ब्रजपुरिया महिष्मति एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष निर्वाचित

मण्डला दर्पण। विगत दिवस महिष्मति एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज की वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के कारण उसे भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश जयसवाल द्वारा अपने कार्यकाल की प्रस्तावना रखी गई, तत्पश्चात चुनाव अधिकारी धीरज अग्रवाल की उपस्थिति में अध्यक्ष पद पर दीपक ब्रजपुरिया, महासचिव रीतेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर विनीत जैन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, नितिन राजा रावत, नीरज अग्रवाल, सह सचिव दिलीप सिहानी, अशोक छत्री, रशीद खान एवं सहकोषाध्यक्ष में विवेक अग्रवाल एवं वित्तीय सलाहकार के रूप में सीए धीरज अग्रवाल को चयनित किया गया। कार्यकारणीय में संरक्षक मंडल के रुप में शशि शंकर कछवाहा, कैलाश रावत, प्रकाश जयसवाल को शामिल किया गया। ज्ञात हो कि महिष्मती एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज पिछले 8 वर्षों से निरंतर कार्यरत है एवं प्रशासन एवं उद्यमी के बीच में सेतु का काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page