अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का आज हवन, भंडारे के साथ होगा कार्यक्रम का समापन

गांव गांव से हर दिन कथा सुनने सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे थे श्रद्धालु।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कनईसंगवा गांव में दुर्गा समिति के तत्वाधान में श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन चल रहा था, जहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर कथा का श्रवण कर धर्म लाभ ले रहे थे। बताया गया कि जिला मुख्यालय से महज चार किलोमीटर दूर कनईसगवा गांव में दुर्गा समिति के तत्वधान में श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ में सुप्रसिद्ध कथा वाचिका चंद्रकला देवी के द्वारा कथा का श्रवण कराया जा रहा था, जिसका समापन आज हवन व भंडारे के साथ धूमधाम से किया जाएगा। बताया गया कि आयोजन के दौरान हर दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे थे, आयोजन समिति द्वारा हर दिन भंडारा भी कराया जा रहा था ,आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा,सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर धर्म लाभ लेते नजर आए। गौरतलब है कि श्रीराम कथा का वाचन अयोध्या धाम से आए हुई सुप्रसिद्ध कथा वाचिका चंद्रकला देवी के द्वारा मधुर वाणी से संगीतमय कथा का रसपान कराया जा रहा है।हर दिन कथा में श्री रामचंद्र जी के सुंदर प्रसंगों की व्याख्या की जा रही थी, राम कथा के आयोजन से गांव में कथा का रसपान करने के लिए जिलेभर से दूर दूर लोग पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे थे। आयोजन के दौरान पूरे सप्ताह गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर हर दिन धर्म लाभ ले रहे थे।कार्यक्रम के दौरान हर दिन आयोजन कर्ताओं द्वारा भंडारा भी कराया जा रहा था। कार्यक्रम का समापन आज शनिवार को हवन, भंडारे के साथ किया जाएगा, समापन अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page