मध्य प्रदेशरीवा दर्पण

कोविड-19 संक्रमित का शव गायब

 मेडिकल कॉलेज में हड़कंप


रीवा ।  संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही आई सामने पूर्व में कोविड19 से जिस युवक की हुई थी मौत शव रहस्मयी ढ़ंग से अस्पताल से लापता तो वही दूसरे शव पर कोरोना का बिल्ला लगा कर उस शव को बना दिया कोविड19 से हुई मौत जिसको लेकर परिजनों एबं अस्पताल डॉक्टरों के बीच हुई विवाद की स्थति सुचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनोज गौतम एबं अमहिया थाना प्रभारी सिवा अग्रवाल बल दल के साथ पहुचकर दोनों पक्षो को दे रहे समझाइस ।

असल में पूरा मामला तब खुला जब एक युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई और उसके परिजन शव लेने मर्चुरी पहुंचे लेकिन वहां उनके मृत परिजन की डेड बॉडी पर कोविड-19 संक्रमण का बिल्ला लगा हुआ था परिजनों ने हंगामा किया पूर्व तो पूरा मामला खुल कर आया कि जिस व्यक्ति की कोरोनावायरस से मौत हुई थी उसका शव गायब है और जिसकी मौत सामान्य बीमारी से हुई थी । उसकी डेड बॉडी के ऊपर कोविड-19 संक्रमण का बिल्ला लगा हुआ है इस पूरे मामले के बाद हॉस्पिटल में हंगामा शुरू हो गया मौके पर पुलिस पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page