शहपुरा मेट संघ का प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से किया मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शाहपुरा क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी को मेट संघ द्वारा नियमिकरण की मांग को लेकर पत्र सौंपा है। बताया गया कि मेट संघ के पदाधिकारियों ने शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी को ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण की मांग की है। गौरतलब है कि मेट संघ के पदाधिकारियों ने विधायक से बताया कि पंचायत में मनरेगा के तहत काम करवाया जा रहा है, जिससे पंचायत में 100 दिन तक मनरेगा का काम होता है और उसके बाद बंद हो जाता है, लेकिन मेट द्वारा लगातार पंचायत में 365 दिन काम करते हैं, लेकिन एक मेट को केवल मात्र 100 दिन का भुगतान किया जाता है। जिससे जिले भर में कार्यरत मेटों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, परिवारों का पालन पोषण भी सही ढंग से नहीं कर पाते। परेशान बैठक में निर्णय के बाद नियमितीकरण की मांग को लेकर शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी को मेट संघ द्वारा ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण की मांग की गई है।



