नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नर्मदा परिक्रमा महिला साइकिल यात्री का किया स्वागत।


नरसिंहपुर। हमारे मध्यप्रदेश की जीवनदायनी एवं पूर्ण आस्था का प्रतिक है माँ नर्मदा। जिनकी आराधना के लिए भक्त अपनी पूर्ण श्रद्धा को समर्पित करते है। इसी का ऐसा ही उदाहरण गतदिवस देखने को मिला जहां साइकिल से अकेली नर्मदा परिक्रमा पर वरेला जबलपुर निवासी डॉ सीमा अग्रवाल निकली। जिनकी यात्रा तेंदूखेड़ा के गायत्री परिजनों के विशेष आग्रह पर दो दिन का विश्राम देकर आज सुबह अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान हुई। गौरतलब है कि पचास की उम्र पार कर चुकी डॉ सीमा अग्रवाल 26 फरवरी 2021 को ग्वारीघाट जबलपुर से साइकिल द्वारा नर्मदा जी की परिक्रमा प्रारंभ करके प्रतिदिन लगभग 100- 125किलोमीटर साइकिल यात्रा कर रही है। जब वह तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर पहुंची जहां गायत्री परिवार के परिजनों सहित ग्राम के गणमान्य नागरिको ने उनका भावआत्मक स्वागत किया। एवम होली त्योहार होने के कारण उन्हें तेंदूखेड़ा रुकने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए दो दिन का विश्राम किया। साथ ही मुन्ना लाल साहू के निवास पर रात्रि विश्राम तथा समाजसेवी किशोर राय के निवास पर भोजन ग्रहण किया। तथा अन्य परिजनों के घर जाकर भी आतिथ्य स्वीकार किया। उन्होंने अपनी यात्रा के संस्मरण बताते हुए कलयुग मे भवतारिणी कल्याण करने वाली सभी की जीवनदाई मां नर्मदा के महत्व को बताया, तीन युवा बेटियो की मां डॉ सीमा जिनका जन्म गंगा के किनारे बनारस में हुआ था आज मां नर्मदा की असीम कृपा से साइकिल यात्रा करके परिक्रमा पूरी करने जा रही हैं। उनका लक्ष्य आज 30मार्च की शाम तक ग्वारीघाट जबलपुर के नजदीक तक पहुंचने का है जिससे कल 31 मार्च को यात्रा की पूर्णाहुति पूजन कर सकें। इस अवसर पर तेंदूखेड़ा के सभी गायत्री परिजनों ने उनके सुखी एवम स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page