खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आरक्षक से प्रधान आरक्षक बने जिले के गाड़ासरई थाने के चार पुलिस कर्मी

कंधों पर स्टार लगाकर इंस्पेक्टर नर्मदा मरकाम ने दी जवानों को बधाई।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।मप्र पुलिस रेगुलेशन एक्ट-1972 में संशोधन के बाद पुलिस विभाग में योग्य पुलिसकर्मियों को उच्च पद का प्रभार सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाने में पदस्थ चार आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर प्रोमोशन मिला है। गौरतलब है कि चारों पुलिसकर्मियों के कंधों पर रविवार को थाना परिसर में इंस्पेक्टर नर्मदा मरकाम ने कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। प्रधान आरक्षक बनने वालों में ज्ञान सिंह मरकाम, सतीश मिश्रा, चंद्रभान सिंह और गुलाब सिंह वालरे को आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनाया गया है।होली पर्व के खास मौके पर दोहरी खुशी का इजहार करते हुए पदोन्नत पुलिसकर्मियों ने थाना इंचार्ज और साथी स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। थाना परिसर में सांकेतिक रूप से होली मनाकर पुलिसकर्मियों ने मिठाइयां बांटीं और क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। इस दौरान थाना स्टाफ के पुलिस अधिकारी सहित मीडियाकर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे, प्रमोशन मिलने के बाद लोगों ने सभी चारों प्रधान आरक्षकों को बधाई दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page