नर्मदा डेम घाट स्थित धर्मशाला में आयोजित होगी राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के नर्मदा डेम घाट स्थित धर्मशाला में राजपूत क्षत्रिय समाज की आवश्यक बैठक आयोजित कि गई है। बताया गया कि मुख्यालय के डेम घाट स्थित धर्मशाला में चार मार्च शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे से क्षत्रिय समाज की आवश्यक बैठक आयोजित कि गई है, जहां जिले भर के सभी वरिष्ट जनों के मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रम होली मिलन समारोह रंगपंचमी के बाद मनाने हेतु आप सभी के विचारों पर चर्चा होगी। इसी तरह होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जबलपुर संभाग अध्यक्ष विशाल सिंह सोलंकी को बुलाने हेतु चर्चा कि जाएगी। इसी तरह लौरमी, शहडोल, उमरिया क्षेत्र के राजपूत क्षत्रिय समाज के गणमान्य महानुभावों को बुलाने हेतु विचार विमर्श की जाएगी। जिला पदाधिकारीयों ने क्षेत्र के सभी वरिष्ट एवं उर्जावान युवा साथियों से उक्त बैठक में पहुंचने की अपील की है।



