जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी में रोज बढ़ रही कोरोना रिपोर्ट, 170 पॉजिटिव, दाे की मौत

स्वस्थ होने पर 119 व्यक्ति डिस्चार्ज.
जबलपुर। संस्कारधानी में कोरोना संक्रमण हर रोज बढ़त की गणना दर्ज की जा रही है। आज जिले में कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार इकतीस मार्च को 119 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1613 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 170 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से स्वस्थ हुये 119 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 625 हो गई है और रिकवरी रेट 91.91 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 170 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार 175 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 267 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1283 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1908 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page