खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
तहसीलदार ने चौपाटी में की चालानी कार्यवाही

मण्डला। तहसीलदार मंडला देवीप्रसाद चक्रवर्ती ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिला मुख्यालय स्थित चौपाटी में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के उद्देश्य से चालानी कार्यवाही की। उन्होंने चौपाटी के दुकानदारों को निर्देशित किया कि चौपाटी में ग्राहकों एवं अन्य व्यक्तियों की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उनकी जरूरत का सामान पार्सल के रूप में देने की व्यवस्था बनाएं। तहसीलदार ने दुकानदारों को चौपाटी परिसर में मॉस्क के उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



