खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

किसलपुरी अग्निकांड में मृतक परिवारों को आर्थिक मुआवजा राशि देने की मांग

बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत किसलपुरी गांव में हुई दर्दनाक अग्नि कांड में मृतक के परिवार को सहायता राशि देने की मांग को लेकर बसपा जिला अध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पिछले पखवाड़े में किसलपुरी गांव में दर्दनाक अग्निकांड में सपना बनवासी के साथ दो बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी, घटना के बाद जिलेभर के राजनीतिक दलों के बड़े नेता सहित प्रशासनिक अमला घटनास्थल का मुआयना किया था और सहायता राशि देने की मांग की जा रही थी। अब मुआवजा राशि की जल्द मांग को लेकर बसपा भी सामने आया है और जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मुआवजा राशि देने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page