खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेशसतना दर्पण

मैहर दर्शन करने आए दमोह निवासी परिवार की 2 वर्ष की बालिका को पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

मैहर। मैहर थाना अंतर्गत देवी जी चौकी पुलिस को 2 वर्ष की बालिका रोती हुई लाल गेट के पास मिली , पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनों की तलाश शुरू की , और लाल गेट पर लगे c c t v की मदद से उस दुकान तक पहुचे जहा पर यात्री रुके हुए थे । दुकानदार अमित राय से संपर्क किया गया तो उसने बताया यात्री तो चले गए है दर्शन करके 2 घंटे पहले ही , फिर दुकानदार से उनका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया तो पता चला कि वो लोग कटनी पहुच गए है जब उनको बताया कि आपकी एक छोटी बच्ची मैहर में छूट गयी है तो वो लोग वहाँ से मैहर के लिए रवाना हुए । मैहर आकर उन्होंने अपनी बेटी को लिया और पुलिस को सादर धन्यवाद दिया । उन्होंने बताया कि उनको पता भी नही था कि बेटी छूट गयी है वो लोग दो गाड़ीयो से आये थे एक गाड़ी में दादा दादी और रिस्तेदार थे तथा दूसरी गाड़ी में उस बालिका के मम्मी पापा और रिस्तेदार थे , वो लोग इस धोके में बेटी को लिए बिना चले गए कि बेटी दादा दादी के पास ज्यादा रहती है तो उनके साथ उनकी वाली गाड़ी में है और दोनों गाड़ी देवी जी से रवाना हो गयी।

बालिका – अंशिका अहिरवार पिता अरविंद अहिरवार उम्र 2 वर्ष निवासी ग्राम नोहटा जिला दमोह ।

सराहनीय भूमिका – चौकी प्रभारी एच एल मिश्रा ,प्र. आर. नरसिंग शर्मा , आर प्रमोद गुप्ता ,सौरभ लखेरा, मोहन दांगी सै. केदार बुनकर, शिवप्रसाद साकेत ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page