डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस के पहाड़ी में लगी आग

लपटें देख फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया आग पर काबू

आग लगने के कारण अज्ञात,असामाजिक तत्वों पर जताई जा रही आशंका।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस के पहाड़ी में सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे अचानक आग लग गई,आग की लपटें तेज होता देख लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं, लेकिन किसी असामाजिक तत्वों पर आग लगाने की आशंका भी जताई जा रही है। बताया गया कि जिला मुख्यालय स्थित रेस्ट हाऊस के पहाड़ी पर सोमवार शाम लगभग 5 बजे आग लगने से बड़ी संख्या में बांस सहित अन्य कई पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए हैं।गौरतलब है कि रेस्ट हाउस में लोक निर्माण विभाग द्वारा बगीचा तैयार किया गया है, जिसमें कई प्रकार के फलदार पेड़ व बड़ी संख्या में बांस के पेड़ भी लगे हुए है। घटना की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए नगर परिषद का दमकल वाहन पहुंचा,जिसके बाद बेकाबू आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोग मौजूद हो गए, समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page