छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

शनिवार को जंगल में हुए नक्सली मुठभेड़ में 22 जवान हो गए थे शहीद।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले मैं शनिवार को हुई नक्सली मुठभेड़ मैं शहीद जवानों को नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी के स्वयं सेवकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। बताया गया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले अंतर्गत तरेम थाना क्षेत्र के टेकल गुड़ा के जंगल में शनिवार को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को उनकी शहादत पर नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में लगभग 4 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों को भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन नक्सलियों का नुकसान का अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद पूरे देश मे शहीद जवान परिवारों के प्रति लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की गई है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्य रुप से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सत्यम मानिकपुरी, रामकुमार मोहारी ,कंचन उसराठे, आराधना गर्ग, हर्षित उपाध्याय,कामता प्रसाद ,प्रेम सिंह,मनोज गौतम, अनिल यादव सहित देवेंद्र बर्मन व अन्य लोग मौजूद रहे।



