राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा मोर्चा के तत्वधान में बैठक का आयोजन

नंदकिशोर ठाकुर,डिंडोरी ब्यूरो। डिंडोरी जिले में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा मोर्चा के तत्वाधान में इन दिनों जिले के चिन्हित 52 गांवों के सजातीय गांवों में सेक्टर स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। बताया गया कि गांव गांवों में सजातीय युवाओं से बैठक कर पदाधिकारीयों की नियुक्ति से आशय सजातीय लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना व सामाजिक गतिविधियां सहित धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में पिछले दिनों जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी गांव में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती आगामी 13 अगस्त को मनाने को लेकर राजपूत राठौर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन दुर्गा मंदिर में रखा गया, सर्वप्रथम मौजूद अतिथियों व मौजूद ग्रामीणों द्वारा पूजन अर्चन कर प्रार्थना व आरती का गायन किया गया। बैठक में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर ग्राम युवा मोर्चा का गठन करते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। चर्चा में समाजिक हितों, राष्ट्रहित समाजिक उत्थान के कार्य,नशा मुक्ति, रक्तदान करने की मुहिम, त्यौहारों में सद्भावना बढ़ाने, समाज में धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा सहित अन्य विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
मोहित को बनाया गया ग्राम संरक्षण वहीं लल्ला को दी गई ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी-पिछले दिनों चांदरानी गांव में युवा मोर्चा राठौर समाज की बैठक के दौरान गांव के कार्यकर्ताओं की सहमति अनुसार ग्राम पदाधिकारीयों की नियुक्त की गई है। बताया गया कि बैठक में ग्राम संरक्षक मोहित सिंह ठाकुर को बनाया गया है, तो वहीं ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी लल्ला उर्फ कामता सिंह ठाकुर को दी गई है। उपाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर ,ओम प्रकाश ठाकुर को बनाया गया है तो ग्राम सचिव की जिम्मेदारी झाम सिंह ठाकुर सौंपी गई है। इसी तरह सह सचिव ओम प्रकाश राजपूत, संगठन मंत्री भोले राम राजपूत, सह संगठन मंत्री कामता सिंह राजपूत, प्रवक्ता ईश्वर सिंह राजपूत,प्रचार प्रसार मंत्री फलेन्द्र ठाकुर व मीडिया प्रभारी रामू सिंह राजपूत को बनाया गया है। बैठक में सलाहकार बीरन सिंह ठाकुर ,अनुशासन प्रभारी रूप राम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष योगेश्वर ठाकुर,सह कोषाध्यक्ष राम दिनेश राजपूत,महामंत्री गणेश सिंह राजपूत, रघुनाथ ठाकुर जी, सहित अन्य को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में श्रीराम कुमार ठाकुर,रमेश ठाकुर, बीरन ठाकुर, ग्वाल ठाकुर, शिवराम ठाकुर, रूप राम,भोले रामजी, सोनसिंह, अमृत सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष हरिहर पाराशर, उपाध्यक्ष कृष्णकुमार राजपूत , खेमकरण राजपूत, जिला सचिव दशरथ सिंह राठौर , गणेश सिंह राजपूत सहित सुरेश राजपूत, रम्मू सिंह ठाकुर, संदीप सिंह राठौर अजय ठाकुर ,चंद्रमणि बिलागर, लवकुश राठौर, सहित अन्य गांव के सजातीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।



