डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

निरीक्षण करने पहुंचे सीईओ, ग्राम रोजगार सहायक ने बताई अपनी समस्या

जिम्मेदार पंचायत सचिव मेडिकल का बहाना लेकर महीनों से हैं नदारद।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जाताडोंगरी में पिछले दिनों जब जिला सीईओ ने पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे तो ग्राम रोजगार घनश्याम कश्यप ने अपनी समस्याएं बताना शुरू कर दी। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा पंचायतों के सभी कार्यों को निपटाने में काफी परेशानी हो रही है,जबकि जिम्मेदार पंचायत सचिव मेडिकल का बहाना लेकर महीनों से नदारद हैं। आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत के सचिव दिगंबर सिंह द्वारा मेडिकल का बहाना लेकर यहां वहां घूम कर मारुति नंदन ट्रेडर्स के ठेकेदार के साथ मिलीभगत करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे पंचायत की कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं,बावजूद इस ओर कोई ठोस पहल करने जिम्मेदारों के द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है, जिससे कई जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो रहे हैैं। समस्या से निदान पाने के लिए संबंधित रोजगार सहायक ने मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या की पहल होने की वजह परेशानी और भी बढ़ती जा रही है,जिससे शासन द्वारा संचालित कई जन कल्याणकारी कार्य प्रभावित होते नजर आ रहे हैं।

  • मामले की जानकारी के बाद भी अधिकारी बन रहे अनजान।

समनापुर जनपद के जाताडोंगरी ग्राम पंचायत में परेशान रोजगार सहायक इसलिए कई महीनों से परेशान हैं की ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पंचायत सचिव मेडिकल का बहाना लेकर महीनों से नदारद हैं, जबकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं पंचायत स्तर पर प्रभावित हैं। मनरेगा, पीएम आवास, शौचालय सहित अन्य निर्माण कार्यों में परेशानी हो रही है। रोजगार सहायक के पास पंचायत स्तर के पासपोर्ट आईडी भी उपलब्ध नहीं है।जिससे परेशान रोजगार सहायक ने मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। पिछले दिनों निरीक्षण करने ग्राम पंचायत जाताडोंगरी पहुंचे जिला सीईओ को ग्राम रोजगार सहायक ने अपनी समस्याएं बताना शुरू कर दी, जिला सीईओ ने मामले को लेकर जल्द पहल करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page