कोरोना से लड़ाई में, प्रशासन के साथ सभी, कदम मिलाकर चलें।

लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण।
जबलपुर। साल 2021 में एक बार फिर, कोविड-19 वायरस, लोगों के बीच भय का कारण बन रहा है। तेज गति से फैल रहे संक्रमण से लड़ने के लिए, जहां एक ओर, पुलिस प्रशासन और शासन अपनी पूरी कोशिश कर रहा है। वही लोगों से उसे सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी अधारताल के नेतृत्व में,
जबलपुर टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अधारताल टेंट एसोसिएशन मण्डल एवं अधारताल व्यापारी महासंघ के सम्मिलित प्रयास से लोगों के बीच कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता पैदा की गई मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। साथी लोगों के बीच कोरोना की जागरूकता को लेकर स्टीकर बांटे गए। मीडिया से बात करते हुए थाना प्रभारी अधारताल शैलेष मिश्रा ने बताया कि लोगों के बीच कोरोनावायरस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए जन सहयोग प्राप्त हो रहा है। पुलिस और जनता के सहयोग से लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अधारताल व्यापारी संघ की ओर से बोलते हुए राजेश तिवारी ने बताया कि लोगों के बीच मास्क पहनने और एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाई गई।
अधारताल टेंट एसोसिएशन की ओर से बोलते हुए सचिव सुनील राय ने बताया पुलिस और व्यापारी संघ के साथ अधारताल टेंट एसोसिएशन ने संकल्प लिया है कि अपने क्षेत्र में और शहर में कोरोना का संक्रमण नहीं चलने देंगे।
अधारताल टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी,सचिव सुनील राय एवं अन्य पदाधिकारी शशिकांत अग्रवाल, रामदुलारे रजक,शेखर सिंह चन्देल, मनोज पटेल,राजू पासी,राजेश शाह,रवि वर्मा,असलम खान, अर्जुन पटेल,उदय अग्रवाल, राजू कनोजिया,गोजू गोंटिया, संजय खताविया, अधारताल व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी,सचिव अभिषेक पहारिया, नरेन्द्र कुरोलिया, हृदेश सोनी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



