खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लॉकडाउन से पहले डिंडोरी के बाजार में दिखी लोगों की भीड़

कोविड-19 संक्रमण से बेखबर दिख रहे हैं लोग।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोविड-19 संक्रमण के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं, मद्देनजर शासन प्रशासन द्वारा सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी नगरी क्षेत्रों में लॉकडाउन की घोषणा के बाद डिंडोरी के बाजार में भारी भीड़ भाड़ देखी गई, लोग दुकानदारों में खरीदारी करते हुए देखे गए। गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम 6:00 बजे से सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक प्रदेशभर के सभी नगरीय क्षेत्रों में टोटल लॉक डाउन की घोषणा के बाद कल देर शाम 4:00 बजे के बाद जिला मुख्यालय के बाजार में भारी भीड़ देखी गई, सब्जी मंडी, किराना दुकानों और जनरल स्टोर्स पर लोग खरीदी करते देखे गए।जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक लॉक डॉउन का असर बाजार में दिखाई दे रहा है।विकासखंड मुख्यालयों और जिले के अन्य कस्बों में शनिवार और रविवार को शासन द्वारा घोषित टोटल लॉक डॉउन लागू को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिला स्तर पर इस संबंध में कोई स्पष्ट आदेश की जानकारी न तो व्यापारियों को है न ही जन-सामान्य को जिला प्रशासन द्वारा भी टोटल लॉकडाउन के आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों के बीच असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण के मामले के बाद भी लोगों में इसका ज़्यादातर असर नहीं हो रहा, लोग बेखबर बिना फेस मास्क के बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page