छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वनभूमि पर बिना स्वीकृति के बनाए गए चैकडेम

अनियमितता एवं घोर लापरवाही मामले में डिप्टी एवं बीटगार्ड निलंबित

चर्चाओं में रहने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका संदिग्ध

बिजवार दर्पण । वन परिक्षेत्र छतरपुर अंतर्गत सर्किल पहाडग़ांव की बीट कालापानी के ग्राम पुरापट्टी में वनभूमि पर बिना स्वीकृति के चैकडेम निर्माण और अवैध कटाई के मामले में वन मण्डल अधिकारी अनुराग कुमार ने डिप्टी रेंजर रास बिहारी पाठक एवं वन रक्षक पुनीत कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया है। हालांकि इस मामले में चर्चाओं में रहने वाले वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध रही लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। वन मण्डल अधिकारी अनुराग कुमार ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि मुनारा निर्माण कार्य से संबंधित अनियमितता एवं अतिक्रमण की रोकथाम में घोर लापरवाही के कारण उप वन मण्डल अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर रास बिहारी पाठक वन पाल परिक्षेत्र सहायक पहाडग़ांव को निलंबित किया जाता है और उनका मुख्यालय वन परिक्षेत्र बड़ामलहरा नियत किया जाता है। इसी तरह वनरक्षक बीटगार्ड कालापानी पुनीत कुमार प्रजापति को भी निलंबित कर दिया गया है और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बकस्वाहा नियत किया गया है। आपको बता दें कि जब यह चैकडेम निर्माण किया जा रहा था तो इसकी शिकायतें हुई थीं लेकिन पहले शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया बाद में शिकायतों की जांच हुई जिस पर यह कार्यवाही हुई। लेकिन जो वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल रहे उन्हें अभयदान दे दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page