डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हंस नगर में भावतारिणी मंदिर के सामने फैली गंदगी से लोग हो रहे परेशान

लंबे समय से बनी समस्या पर नगर परिषद अमला नहीं दे रहा ध्यान।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के नर्मदा उस पार हंस नगर मैं भावतारिणी मंदिर के सामने की गंदगी से लोग परेशान हो रहे है साथ ही निकलने वाली बदबू से भी लोगों को परेशानी हो रही हैं।जानकारी अनुसार नाली का पाइप टूट जाने के कारण नाले का पूरा पानी मुख्य मार्ग से होते हुए भावतारणी मंदिर के सामने इक्कठा हो जाता है, वही गंदगी भवतार्णी मंदिर के बाजू से जाकर नर्मदा नदी में जाकर मिल रही है,जिससे नर्मदाभक्त व वार्ड वासियों को काफी परेशानी हो रही है। बताया गया कि निकलने वाली बदबू से पूरे मोहल्ले के लोग परेशान है, दुर्गंध व बदबू से लोगों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है और अब लोगों को बीमारी का खतरा भी रहवासियों के लिए बन गया है। गौरतलब है कि मंदिर समिति व नर्मदा जी में पूजा अर्चना करने वाले भक्तों को नाली से निकलकर बह रही सड़कों पर गंदगी से होकर नर्मदा पूजा व मंदिर में पूजा पाठ करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

  • शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं कर रहे पहल।

स्थानीय लोगों ने जानकारी में बताया कि समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा मामले को लेकर नगर परिषद सहित प्रशासनिक अमले से शिकायत कर जल्द से जल्द पहल करने की मांग की गई थी, लेकिन शिकायत के लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इस और शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे लोगों को परेशानी और भी ज्यादा बढ़ी हुई है। लंबे समय से बनी समस्या का समाधान ना होने पर लोगों में प्रशासनिक अमले के खिलाफ रहवासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द टूटे हुए पाइप को सुधरवाने की मांग की गई है, जिससे रास्ते मे फैली गंदगी से निजात मिल सके। साथ ही मां नर्मदा और भावतार्णी मंदिर परिसर को स्वच्छ रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page