खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अंबेडकर जयंती मनाने भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

जिले के सभी मंडल कार्यालयों में आयोजित होंगे कार्यक्रम के आयोजन।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। भारतीय जनता पार्टी भाजपा डिंडौरी के सभी आठों मंडलों में आज बुधवार को 14 अप्रैल को कोविड प्रोटोकॉल के दायरे में रहकर भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की 130 वीं जयंती मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि जिले के सभी भाजपा मंडलों में कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए हैं,जो निम्नानुसार है। बताया गया कि डिंडौरी में एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद पाठक, महेश पाराशर व प्रभात जैन को दायित्व सौंपा गया है,वहीं समनापुर में पंकज सिंह तेकाम, सरमन सिंह ठाकुर व मनका बनवासी जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह बजाग में दुलीचंद उरैती, मोहन मरावी व राजेंद्र प्रसाद दुबे को कार्यक्रम संचालन करने व करंजिया में दिलीप ताम्रकार, कृष्णलाल हस्तपुरिया व अश्विनी चौरसिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शाहपुर में सुशीला मार्को, अवध राज बिलैया व मनोहर सिंह ठाकुर वहीं भाजपा मंडल शहपुरा में एडवोकेट ज्ञानदीप त्रिपाठी, संतोष साहू व मनोहर सोनी को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। मेहंदवानी में इंद्रावती धुर्वे, रामगोपाल साहू व बद्रीप्रसाद साहू और अमरपुर मंडल में जय सिंह मरावी, प्रीतम मरावी व महेश धूमकेती को डाक्टर आम्बेडकर जयंती मनाने भाजपा ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page