खास खबरमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

संविधान की प्रस्तावना पढ़कर किया बाबा साहेब का पुण्य स्मरण

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती

मण्डला। भारतीय संविधान के निर्माता समतामूलक विचारों के अग्रदूत महापुरुष भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए  जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले द्वारा बाबा साहेब डॉ अंबेडकर जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। बिछिया विधायक श्री पट्टा ने कहा कि देश की आजादी के बाद देश को नियमों के अनुरूप चलाने के लिए कानून की आवश्यकता थी जिसे बाबा साहेब ने आकार दिया, एक समतामूलक समाज की आवश्यकता थी जिसे बाबा साहेब ने राह दिखाई। शोषित वंचित और गरीबों को प्रगति दिलाने में बाबा साहेब का योगदान अमर रहेगा। बाबा साहेब इस सदी के युगपुरुष हैं। वहीं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के कारण ही आज हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। देश के हर नागरिक को अधिकार सम्पन्न बनाकर उन्होंने उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया, स्वतंत्रता और समानता के साथ देश को नए आयाम दिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि सारा देश सदैव बाबा साहेब अंबेडकर जी का ऋणी रहेगा। उन्होंने शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो के सिद्धांत देकर देश को प्रेरणा देने का काम किया है। देश को कानून के सूत्रों में पिरोकर उन्होंने एकरूप बनाया। ऐसे युगपुरुष कई सदियों में एक बार होते हैं, हम उन्हें नमन करते हैं। बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ संविधान की प्रस्तावना का भी वाचन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सैयद मंजूर अली, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती शकुन जंघेला, कुलदीप कछवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page