डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

प्रणाम नर्मदा युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर बांटे निशुल्क मास्क

कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे संघ के कार्यकर्ता।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देशभर में कोरोना वायरस की संक्रमण से लोग परेशान हैं, कोविड-19 की दूसरी लहर ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है, लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है, साथ ही मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं,जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कोविड-19 संक्रमण के मामले को गंभीरता से देखते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग भी सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में प्रणाम नर्मदा युवा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कर कोविड-19 संक्रमण के बारे में जानकारी दी जा रही है। गौरतलब है कि संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।कल शनिवार को प्रणाम नर्मदा युवा संघ के कार्यकर्ता संघ सचिव शिवभक्त सिंह राजपूत ने अपना जन्मदिन में सराहनीय कार्य करते हुए जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी में गरीब व असहाय लोगों को फेस मास्क का वितरण कर जागरूक करते हुए अपना जन्मदिन मनाया गया। बताया गया कि जन्मदिन के मौके पर जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी तिरहा में खड़े होकर बिना मास्क के राहगीरों को मास्क वितरण किया गया और लोगों को घर में रहने की अपील भी की गई है। जानकारी देते हुए संघ प्रमुख विकास चंदेल ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने सहित असहाय लोगों की सहायता प्रदान करता आया है, इस वर्ष भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं,जिसकी लोगों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page