डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने ग्रामीणों को बांटे मास्क

कोविड-19 के प्रति ग्रामीण अंचलों में बना है जागरूकता का अभाव।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील राय के द्वारा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया जा रहा है, साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहने को कहा गया है। बताया गया कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशनों पर भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुशील राय के द्वारा कोरोना वॉलिंटियर्स के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर लोगों को मास्क वितरण कर जागरूक किया गया है। बताया गया कि पिछले दिनों शनिवार को मंडल अध्यक्ष सुशील राय द्वारा तेंदूमेर मोहतरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जा कर राशन कार्डधारियों को मास्कों का वितरण कर जागरूक किया गया है साथ ही राहगीरों सहित अन्य को भी मास्क का वितरित कर सभी को फेस मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक करने के साथ साथ लोगों को अपने अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है,अगर आवश्यक हो घरों से निकले सहित 2 गज की दूरी का पालन करने को कहा गया है। जानकारी में ग्रामीणों को बताया गया कि मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मई माह तक का राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं आप सभी को मई तक का राशन शासकीय उचित मूल्य की दुकान से विक्रेताओं के द्वारा दिया जावेगा। जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष रामानुज राव,राजेंद्र बर्मन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page