डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मेहंदवानी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से हुई युवक की मौत

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के मेहंदवानी जनपद क्षेत्र में कार्यरत शिवसैनिक कार्यकर्ता शानू लारिया का कोविड-19 संक्रमण से शनिवार को मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मेहंदवानी जनपद पंचायत अंतर्गत मृतक युवक कोरोना संक्रमण होने से जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया। घटना की सूचना लगते ही जिले के शिवसैनिकों में शोक की लहर व्याप्त है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण से यह लगभग चौंथीं मौत बताई जा रहे हैं,जिससे स्वास्थ्य विभाग के अमले को समुचित इलाज की व्यवस्था करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं, लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page