डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

समनापुर में सुनी पड़ रही सड़कें,दुकानों में लटक रहे ताले

क्षेत्र के विभिन्न चिन्हित स्थानों से पुलिस कर रही हैं निगरानी।

डिंडोरी/समनापुर दर्पण। जिले के समनापुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, हाट बाजारों, छोटे दुकानों ,होटल,पान ठेला सहित अन्य लोगों में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता का असर देखा जा रहा है। समनापुर के मुख्य बाजार व सड़कें सूनी पड़ रही है, क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में ताले लटके हुए नजर आ रहे हैं,जागरूकता व नियमों का पालन करवाने के लिए समनापुर पुलिस बल भी विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह से निगरानी कर रही है, पुलिस द्वारा लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि जिले में धारा 144 लागू है,कोरोना वायरस के नियमों का पालन करवाने के लिए समनापुर के व्यापारियों द्वारा संगठित होकर बाजार बंद का भरपूर समर्थन किया जा रहा है। कोविड-19 से निपटने के लिए जिले भर के विभिन्न संगठनों के लोग भी सहायता करने आंगें आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page