सड़कों में पेंटिंग कर कोविड-19 से बचाव के लिए कर रहे जागरूक

महिला बाल विकास विभाग शहपुरा की अभिनव पहल।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।वैष्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते देश में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है,मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं।जिले में वायरस की गंभीरता को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया, ताकि संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। डिण्डौरी जिले के शहपुरा तहसील में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आमजन को जागरूक करने कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग शहपुरा द्वारा परियोजना अधिकारी सतेन्द्र भलावी व सेक्टर सुपरवाईजर प्रतिभा साहू के नेतृत्व में शहपुरा की सभी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की है और मुख्य मार्गों में वॉल पेन्टिंग कर कोरोना से बचाव करने व घरों पर रहने जैसे स्लोगनों से आमजनों को संदेश दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में नगर के मार्गों सहित अन्य स्थानों में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी,सुपरवाईजर सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जागरूकता करते नजर आ रहे हैं।



