जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आस्था आईएएस टैलेंट हंट द्वारा डांस और मॉडलिंग प्रतियोगिता का हुआ ऑडिशन प्रोग्राम

जबलपुर दर्पण। डी. एन. जैन महाविद्यालय के तत्वाधान में आज दिनांक 2/03 /2023 को आस्था आईएएस टैलेंट हंट द्वारा डांस और मॉडलिंग प्रतियोगिता का ऑडिशन प्रोग्राम हुआ जिसमें जबलपुर जिले से बुलाए गए प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया डी. एन. जैन महाविद्यालय से मोनू कुशवाहा, श्रेयांश पाठक, श्रुति रैकवार, सरिता द्विवेदी ने सहभागिता की। ऑडिशन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्याम मोहन द्विवेदी उपस्थित रहे। साथ ही सांस्कृतिक प्रभारी डॉ वर्षा दुबे सह प्रभारी प्रो.शिखा ताम्रकार, डॉ तरुण बाजपेई डॉ एच. एन. मिश्रा ,डॉ. अर्चना पांडे डॉ पुष्पलता पचौर और प्रियंका मरावी उपस्थित रहे। मॉडलिंग का जजमेंट मोहिनी रिचा मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप और प्रेरणा जगवानी मिसेज इंडिया तथा डांस का जजमेंट धीर पंखुड़िया मुंबई से ने किया।ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों का फाइनल राउंड होटल नर्मदा जैक्शन में 18 मार्च में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page