खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में सेना का जवान पॉजिटिव,आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती

जबलपुर। आईसीएमआर लैब से कल बुधवार की देर रात मिली दो सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में एक और व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । पॉजिटिव मिला व्यक्ति सेना का जवान है । बाइस वर्षीय यह जवान दार्जिलिंग और दिल्ली की यात्रा से 3 जून को जबलपुर पहुंचा था और इसी दिन से आर्मी बैरक में क्वारन्टीन था । सोलह जून को तबियत खराब होने पर सतरह जून को उसे आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और इसी दिन सेम्पल लिया गया था । जिसकी रिपोर्ट देर रात आई थी । 119 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आया है । नया पॉजिटिव मरीज दीनदयाल वार्ड आईटीआई माढ़ोताल की 60 की एक महिला है ।

दो डिस्चार्ज

जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से आज गुरुवार 18 जून को दो व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । इनमें छोटी ओमती में सामुदायिक भवन के पास रहने वाली 73 वर्ष की महिला और मंडी मदार टेकरी हनुमानताल निवासी 27 वर्षीय पुरूष शामिल है । दोनों को सतरह दिन की आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर घर भेजा गया है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक मिले 323 कोरोना पॉजिटिव में से 259 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 13 की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 51 हो गये हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page