अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना काल में नियमों का पालन न करने पर एस.डी.एम. जैतहरी ने एक किराना दुकान को किया सील

कोरोना काल में लापरवाही की बड़ी खबर सामने आ रही हैं कोरोना संक्रमण का खतरा दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। हर दिन जिले में होने वाली मौतों के आंकड़े डरा रहे है । प्रशासन द्वारा दिन भर कोविड गाइड लाइन का पालन करने मुनादिया करवाई जा रही है ,इसके बावजूद कुछ दुकानदार आर्थिक लाभ की लालच में कोविड नियमो की अनदेखी कर संक्रमण को बढ़ावा देने पर आमादा है। सोमवार को ऐसे लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ
विश्व व्यापी महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी जैतहरी विजय डेहरिया अपने दल बल के साथ जैतहरी स्थित मेन मार्केट मैं लोगों को समझाइश देने के लिए निकले जहां उनके द्वारा दुकानदार तथा आमजन से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई वही इन सब का पालन न करने वालों के ऊपर चलानी कार्रवाई की गई। इसी तारतम्य में मेन मार्केट स्थित गुप्ता किराना स्टोर जिनके यहां कोरोना पॉजिटिव पेशेंट होने के बावजूद अपनी दुकान को खोलकर सामान बेचा जा रहा था तत्काल प्रभाव से एसडीएम महोदय द्वारा सील करने की कार्यवाही की गई जो आगामी आदेश 25 अप्रैल तक सील रहेगी निश्चित तौर पर ऐसी कार्यवाही से कहीं ना कहीं लोगों में भय तो रहेगा और साथ ही लोगों में ऐसी कार्रवाई के बाद खुशी की लहर भी है एसडीएम जैतहरी द्वारा लोगों को घूम घूम कर समझाया जा रहा था कि मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें पर आज नहीं करने वालों पर कार्रवाई की गई इस पूरे कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी जैतहरी विजय डेहरिया, पटवारी हल्का जैतहरी डमरु पटेल, उपनिरीक्षक थाना जैतहरी एसके तिवारी, किरण लता मिश्रा, प्रधान आरक्षक चोखे लाल मलैया, प्रदीप अग्निहोत्री, रवि गुप्ता तथा आरक्षक शैलेंद्र भट्ट नगर परिषद जैतहरी से कुलदीप मिश्रा संजीव राठौर तथा अमितेश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page