जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिला अस्पताल में लगवाया को-वैक्सीन का दूसरा डोज

जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण से बचाव के लिए को-वैक्सीन टीकाकरण का अभियान जारी है। कलेक्टर झा ने कहा कि जिले वासियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए को-वैक्सीन का डोज अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए। यह वैक्सीन कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी और पूर्णरूप से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 1 मई से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी व्यक्तियों को को-वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इस अभियान में सभी व्यक्ति शामिल होकर को-वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। कलेक्टर रत्नाकर झा ने इस दौरान जिला चिकित्सालय डिण्डोरी का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर सृष्टि जयंत देशमुख, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.मरावी, डीपीएम विक्रम सिंह ठाकुर मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान ही कलेक्टर रत्नाकर झा ने को वैक्सीन का दूसरा डोज सोमवार को जिला अस्पताल में लगवाएं है।



