अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
खमरिया पुलिस के हत्थे चढ़े जुआरी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि खमरिया बाजार के जंगल में कुछ जुआरी ताश के पत्तों से जुआ मन्ना खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां टार्च की रोशनी में कुछ जुआरी जुआ मन्ना खेल रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर जुआरियों ने अपने नाम भुवन सोनी,संतोष बाल्मीक, इंद्र कुमार,नितिन कुमार बेन,किशोर कुमार बेन बताये जुआरियेां के फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 39 हजार 700 रूपये जप्त करतेे हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



