क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की जुआरियों के फड़ पर संयुक्त कार्यवाही से हड़कंप

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। माढोताल थाना प्रभारी श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संध्या वाटिका बरात घर में कुछ जुआरी ताश पत्तों पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर क्राईम ब्रांच एंव थाना माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुए जुआ मन्ना खेल रहे जुआरियेां को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पूछने पर सभी ने अपने नाम नवीन कनोजिया,सुशील सिंह ,बिजेन्द्र मलिक,कुलदीप महादेव,अभिषेक अहिरवार बताये,जुआरियों के फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा विभिन्न कम्पनी के 5 मोबाइल फोन,नगदी 2 लाख 27 हजार 390 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।



