खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस के साथ अभाविप के वारियर्स

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा भी कोरोना वारियर्स के रूप में इन दिनों पुलिस के साथ तैनात दिख रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए मुख्यालय सहित चिन्हित स्थानों पर पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां से पुलिस आने जाने वाले लोगों पर नजर रखती है, अब इन्हीं चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस के साथ-साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य करते हुए पुलिस का सहयोग करेंगे और लोगों में जन जागरूकता आएंगे। ज्ञात होवे कि कोविड-19 संंकमण से मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ रही है, मौत के आंकड़ों में भी लगातार इजाफा हो रहा है।



