वार्ड क्रमांक 72, सिमरिया ग्राम में अब तक सैनिटाइजेशन नहीं।

वार्ड क्रमांक 72, सिमरिया ग्राम में अब तक सैनिटाइजेशन नहीं
समाजसेवी सीमा पचौरी द्वारा मास्क वितरण और सैनिटाइजेशन
जबलपुर। कोविड-19 का संक्रमण का धीरे धीरे विकराल स्वरूप सामने आ रहा है। लेकिन लॉकडाउन का जो स्वरूप शहर ने पिछले साल देखा था। इस वर्ष ना तो वैसे ही सावधानी है और ना ही प्रशासनिक तैयारी।
लोगों के भीतर सावधानी के साथ-साथ प्रशासन के प्रति आक्रोश भी है। बात कर रहे हैं वार्ड क्रमांक 72 के अंतर्गत आने वाले सिमरिया ग्राम की। जहां के ग्रामीणों का कहना है कि 2020 से शुरू हुए कोरोनावायरस काल से लेकर अब तक, उनके गांव में सैनिटाइजेशन सरकार की तरफ से नहीं कराया गया। ना ही कभी किसी जनप्रतिनिधि या समाजसेवी ने आकर उनकी सुध ली।
जब समाजसेवी सीमा पचौरी ने सिमरिया ग्राम जाकर, सैनिटाइजेशन कराया और ग्रामीणों के बीच मासिक वितरित किया। तब ग्रामीणों ने अपने दर्द को, मीडिया के सामने बयान किया।
इस दौरान गांव के हर एक घर में सैनिटाइजेशन किया गया। ग्रामीणों के बीच मासिक वितरण किया गया और उन्हें कोविड-19 से निपटने के लिए, जरूरी दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए। ग्रामीणों के बीच जब पहली बार घर-घर जाकर सैनिटाइजेशन किया गया। तो ग्रामीणों को लगा कि, इस महामारी के बीच, उनकी भी सुध लेने वाला कोई है।



