जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कोरोना महामारी के चलते प्रशासन हुआ शक्त

जबलपुर सिहोरा दर्पण। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेष सिंह बघेल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (एस डी ओ पी ) सिहोरा श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में अनुभाग सिहोरा अंतर्गत थाना सिहोरा, खितौला, मझौली, गोसलपुर, मझगवां में मंगलवार देर शाम को दिनांक 04.05.2021 को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाये जाने वालों पर बिना मास्क के 91 चालान किये गये जिसमें 9,100- सौ रूपये का समन शुल्क लिया गया । वहीँ तीन व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 188 भा0द0वि0 के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किये गये एवं 22 व्यक्तियों को अनावश्यक घूमते पाये जाने पर अस्थाई जेल में निरूद्ध किया गया है।



