खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

प्रतिदिन 225 से 250 लोगों का हो रहा है वैक्सीनेशन।

प्रतिदिन 225 से 250 लोगों का हो रहा है वैक्सीनेशन
को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने आ रहे हैं लो
जबलपुर। कोविड-19 के इस जबरदस्त लहर के बीच, अगर हम वैक्सीनेशन को युद्ध स्तर पर जारी रखते हैं। तो निश्चित ही आने वाले कुछ महीनों में हम, कोरोनावायरस को पूरी तरह से हरा सकते हैं। इसके बाद हमारी जिंदगी की गाड़ी, एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। यही वजह है कि केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ पूरी दुनिया का जोर, वैक्सीनेशन पर है। लोग वैक्सीनेशन के महत्व को समझ रहे हैं और वैक्सीन लगवा भी रहे हैं। आवश्यकता है वैक्सीनेशन सेंटर पर उचित व्यवस्था और वैक्सीन की उपलब्धता की। जो मौजूदा समय में नजर आ रही है।
जबलपुर दर्पण की टीम ने त्रिमूर्ति नगर स्थित, मनमोहन नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में किए जा रहे। वैक्सीनेशन सेंटर के के बारे में जानकारी हासिल की। जहां यह बताया गया कि विगत 1 सप्ताह से लगातार यहां वैक्सीनेशन जारी है और को वैक्सीन की दूसरी डोज लग रही है। रोजाना लगभग 250 लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:30 बजे तक लगातार यह क्रम जारी रहता है। लोगों के बीच मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का ख्याल रखते हुए, उन्हें कतार बद्ध अनुशासन का ख्याल रखते हुए, वैक्सीनेशन का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही वैक्सीन लगवाने वाले सभी सीनियर सिटीजन के, कुछ देर यहां बैठने की व्यवस्था भी की गई है। उन्हें दवाइयां भी वितरित की जा रही है। जिससे कि वैक्सीन लगवाने के बाद अगर किसी को बुखार आता है।तो इसे वह ले सकते हैं। वैक्सीनेशन सेंटर पर व्यवस्था का काम देख रहे प्रीत सिंह सेंगर ने बताया कि, अगले क्रम में यहां पर 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी, को वैक्सीन लगने वाली है। और इसे देखते हुए, व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। लोग कतार बद्ध होकर वैक्सीनेशन का लाभ लें, इसलिए पूरा प्रशासन मुस्तैद होकर काम कर रहा है।
लोगों को चाहिए कि सरकार का सहयोग करें और वैक्सीनेशन सेंटर पर आत्मानुशासन का परिचय देते हुए, अपनी बारी आने का इंतजार करें। वैक्सीन सभी को लगनी है। आने वाले सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
18 साल से अधिक उम्र के लोगों को आज से लगाई जाएगी वैक्सीन।
मनमोहन नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वैक्सीनेशन का एक महा अभियान शुरू हो रहा है जहां 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी जिससे जल्द से जल्द इस देश की सारी आबादी वैक्सीनेट हो जाए और कोरोनावायरस को हम हरा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page