खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए, पौष्टिक भोजन उपलब्ध।

जबलपुर। अपने लिए जिए तो क्या जिए तू जी ए दिल जमाने के लिए। कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में शहर के युवा जिस तरह से आगे बढ़कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। यह उत्साहवर्धक और सकारात्मक कदम है। इस जोश को देखते हुए ऐसा लगता है। बहुत जल्दी हम इस बीमारी पर काबू पा लेंगे। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह “अनु भैया” एवं सोस जबलपुर द्वारा जारी सेवा कार्यों में वृद्धि की गई है, जिसके अंतर्गत अब मेडिकल एवं विक्टोरिया हॉस्पिटल में इलाजरत मरीज़ों के परिजनों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। ज्ञात हो कि सोस जबलपुर मरीज़ों को ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड, दवाएं उपलब्ध करवाने का काम कर रही है।

युवा कांग्रेस की संभागीय समन्वय रघु तिवारी एवं प्रदेश सचिव रिजवान अली कोटी ने कहा है कि अब तक हम युवा कांग्रेस के साथी आवश्यक उपचार के लिए परेशान हो रहे कोरोना पीड़ित मरीजों को अस्पतालों में बिस्तर दिलवाने अथवा उनके घर में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने सहित दवाइयां मुहैया कराने का काम कर रहे थे साथ ही अब हमारे द्वारा अपनी सेवाओं में विस्तार किया गया है तथा मेडिकल एवं विक्टोरिया में इलाज रथ मरीजों के परिजनों को शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने का कार्य आज से प्रारंभ किया गया है जो निरंतर जारी रहेगा।

युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुसार हम सभी युवा कांग्रेस के साथी हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष निवास एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देशों का पालन करते हुए इस आपदा काल में पीड़ित मानवता के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। टीम सोस जबलपुर के साथ युवक कांग्रेस के अमित पंडित, मनोज मिश्रा ,अदनान अंसारी , प्रेम सिंह, अमित सिंह, सत्येंद्र पांडे, अभय पटेल, मेहताब आलम, आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page