पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्टी के गुंडों द्वारा की जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या: सुशील राय

देश के पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तीसरी बार सरकार बनने के बाद एक बार फिर हिंसा का मामला सामने आया है, जहां लगभग एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या अभी हाल ही में हो चुकी है।आरोप है कि जीत के बाद ममता बनर्जी कि टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में हुई हिंसा के पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों से मिलने के बाद मोन धरना प्रदर्शन करने का आवाहन किया गया था।कल बुधवार को पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मोन धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। डिंडोरी में इसी तारतम्य में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मान वीडी शर्मा के निर्देशानुसार, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में शाहपुर में मौन धरना प्रदर्शन कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया। मौन धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के टीएमसी पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी के गुंडों के द्वारा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्ममता पूर्वक हत्या के बाद मोन प्रदर्शन करते हुए हाथों में तख्ती लेकर ममता तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी के नारे लिखे गए थे।
– लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या पर लगे अंकुश।
पश्चिम बंगाल मैं लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के विरोध में मोन धरना प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए टीएमसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी के स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर विरोध किया गया। आरोप लगाया गया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तीसरी बार सरकार बनते ही पार्टी में गुंडागर्दी होने लगी है, भाजपा को समर्थन देने वाले वोटरों सहित कार्यकर्ताओं को अब चिन्हित कर मारपीट सहित निर्मम हत्या की जा रही है, एक दर्जन से ज्यादा मौतें फिलहाल की हिंसा में हो चुकी है। मौन धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू ,राजेन्द्र तंतवाय, रामानुज राव , नारायण चौबे , गणेश चौबे , राजेश ठाकुर , नीरज रजक , खुमानी साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



