खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों को मास्क का वितरण कर किया जागरूक

 जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं,ग्रामीण अंचलों में जन जागरूकता का अभाव अभी तक बना हुआ है,जिन्हें जागरूक करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग आंगे आ रहे हैं,ग्रामीण अंचलों में कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए मास्क का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों जिले के शहपुरा क्षेत्र में ग्राम पंचायत ढोंढा के कोरोना वोलेंटियर राजाराम साहू द्वारा कोरोना से बचाव के लिए नरेगा में मजदूरों को मास्क वितरित करते हुए जागरूक किया गया। कार्य कर रहे मजदूरों को कोरोना से बचाव सम्बंधित जानकारी दिए गए तथा दो गज की दूरी मास्क जरूरी के नारे लगवाते हुए नियमित साबुन से हाथ धुलाई,सोसल डिस्टेंस का पालन करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page