जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उड़ना स्वास्थ्य केंद्र पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का कब्जा

पाटन संवाददाता। जबलपुर जिले के पाटन तहसील के अंतर्गत ग्राम उड़ना मैं निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र पर विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के द्वारा कब्जा करके स्कूल संचालित किया जा रहा है। यह प्रदेश का पहला मामला होगा जहाँ प्रशासन की मिलीभगत के द्वारा ही उप स्वास्थ्य केंद्र की शासकीय बिल्डिंग की पुताई करके अपनी बिल्डिंग से जोड़कर स्कूल संचालित किया जा रहा है। यहाँ के लोगों की कई वर्षों से मांग थी यहां उप स्वास्थ्य केंद्र होना चाहिए प्रशासन के द्वारा जनता की मांग पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण निर्माण होने एवं स्टाफ की नियुक्ति होने के बावजूद भी यह स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं किया गया जिस स्टाफ की यहां पोस्टिंग थी उनको सैलरी भी दी जा रही थी यह सब खेल प्रशासन की देखरेख में ही किया जा रहा था एवं कई वर्षों से निर्माण होने के बाद भी यह स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा रहा और यहां के कर्मचारी बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र से सैलरी लेते रहे है। स्वास्थ्य केंद्र के बाजू में सरस्वती शिशु मंदिर उड़ना स्कूल की जमीन है।इसके ही बाजू में उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग थी कुछ क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर स्कूल की बिल्डिंग के साथ में उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग को जोड़ दिया गया और वहां पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल संचालित किया जा रहा है। और यह सब प्रशासन की देखरेख में हुआ है। अगर इसकी निष्पक्ष जांच की जाती है तो कई नामी-गिरामी चेहरे बेनकाब होंगे प्रशासन को चाहिए यह अतिक्रमण जल्द से जल्द खाली कराकर वहा पर पुन उप स्वास्थ्य केंद्र चालू कराया जाए जिससे इसके आसपास निवास करने वाले 80 गांव को इसका स्वास्थ्य लाभ मिल सके पाटन क्षेत्र की समाज सेविका सीमा पचौरी एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है की उप स्वास्थ्य केंद्र का जो अतिक्रमण है इसे जल्द से जल्द हटाया जाए एवं पुन स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कर उक्त केंद्र को चालू कराया जाए जिससे करोना महामारी में लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके प्रशासन के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र उड़ना शुरू नहीं किया जाता है तो सीमा पचोरी एवं क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page