पुलिस द्वारा लगाये गये फर्जी मामले मे कन्हैया को मिली जमानत

पवई क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता कन्हैया वसोर के खिलाफ पवई पुलिस द्वारा द्वेष भावना से फर्जी मामला दर्ज किया गया था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा जमानत प्रदान की गई है। उक्त मामले मे जमानत मिलने पर साथी कार्यकर्ताओं मे उत्साह का माहोल है तथा इस संबंध मे संजय अहिरवार ने कहा की यह सत्य की जीत है हम माननीय न्यायालय का आभार व्यक्त करते है तथा जिस प्रकार पुलिस द्वारा झूठा मामला दर्ज किया गया था उसके खिलाफ इस्तेगासा करेगें ज्ञात हो की 7 अप्रैल 2021 को थाना प्रभारी पवई के द्वारा मनमाने ढंग से जातीय द्वेष के चलते कन्हैया पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था तथा 307, 147, 148, 149, 323, झूठा मुकदमा लगाकर कन्हैया बसोर निवासी इटाय को जेल भेज दिया था। जिसको जमानत मिलने के बाद पन्ना जिले के क्रांतिकारी युवा समाजसेवी संजय अहिरवार अपने साथियों सहित ग्राम पंचायत ईटाए पहुंच कर कन्हैया बसोर और उनके परिवार का स्वागत सम्मान किया एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा भेंट कर कहा कि हमें अपने समाज को शिक्षित जागरूक संपन्न समाज बनाना है अभी तो जेल हुई है आगे अगर हमें अपनी जान भी देना पड़े तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए। थाना प्रभारी के द्वारा लगाए गए झूठे मुकदमे को लेकर कोर्ट में भी अपील करेंगे और लॉकडाउन खोलने के बाद धरना प्रदर्शन भी किया जाएग। कन्हैया की रिहाई पर साथियों ने खुशीयां व्यक्त की है इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहें।



