जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेसी उत्तरी मैदान में।

कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

जबलपुर। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे मजबूत जनतंत्र होने के नाते भारत के लोकतंत्र की चुनौतियां भी कम नहीं है। हमारे देश में अलग-अलग जाति धर्म संप्रदाय के साथ-साथ विभिन्न भाषाएं बोलने वाले अलग-अलग रहन-सहन और खान-पान के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। लोकतंत्र की माला में इतने सारे अलग-अलग पुष्पों को संजो कर रखना, आसान काम नहीं है। लेकिन यह इस देश की संस्कृति और सनातन परंपराओं की अविरल धारा है जो हर भारतवासी के रगों में दौड़ रही है।
बीते दिनों लोकतंत्र सम्मान दिवस में जबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण एवं नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जबलपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विधायक लखन घनघोरिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौबे,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,प्रदेश महासचिव सम्मति सैनी,ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल, मुकेश सोनी,अरविंद तिवारी,जितेन्द्र श्रीवास्तव एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page