मैहर विधायक ने वादे के अनुसार अस्पताल को सौंपी 33 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, शीघ्र मिलेंगे 27 और कंसंट्रेटर

कोरोना महामारी के इस दौर में चारों तरफ ऑक्सीजन को लेकर मची अफरा-तफरी के बाद क्षेत्रीय विधायक नारायण त्रिपाठी ने आगे आकर सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यकता को महसूस करते हुए 60 कंसंट्रेटर देने की घोषणा भी की। अपने किए गए वादे के अनुसार आज 33 कंसंट्रेटर सोपते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही 27 कंसंट्रेटर और अस्पताल को प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनमानस के सहयोग से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए नहीं धन संग्रह का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी ऐसी बीमारी ईश्वर करे ना आए और यदि आती भी है तो उसके लिए हम पहले से ही तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल मेंहर को आत्मनिर्भर अस्पताल बनाना ही मेरा लक्ष्य है।



