खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

पेट्रोल पहुंचा 100 के पार अब तो रहम करो सरकार,स्थानीय टैक्स कम करो ?: कांग्रेस

जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि एक तरफ जनता कोरोना के हमले से बेजार जान बचाती फिर रही है दूसरी तरफ नकली रेमडेसीविर बनाने वाले, ऑक्सीजन सिलेंडर की मुनाफाखोरी करने वाले डाकुओं से परेशान है।अस्पताल में बेड नहीं है दवाई नहीं है बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं है। इन परेशानियों से बेजान जनता को अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की आग में झोंक दिया सरकार ने।पेट्रोल सेंचुरी मार रहा है । कोरोना महामारी के समय राज्य सरकार से मांग है कि वह है पेट्रोल-डीजल से स्थानीय करो को कम करें। जिससे जनता को राहत प्रदान हो।
कोष्टा ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगभग 2 लाख सक्रिय मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं लगभग एक लाख मरीज घर से इलाज करा रहे हैं इनके परिजनों को अस्पताल जाना होता है दवा लेने जाना होता है ।पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों ने उनकी गाड़ी के पहिये बांध दिये हैं।
लगातार बढ़ रही पेट्रोल की कीमतों की निंदा करते हुये कोष्टा ने कहा कि जब चुनावों में जनता को ठगने के लिये पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर रख सकते हैं तो कोरोना.त्रासदी में क्यों नहीं? इस समय पूरी दुनिया में
कहीं भी पेट्रोल डीजल की कीमत नहीं बढ़ रही तो भारत में क्यों बढ़ रही है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page