खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आयुष्मान कार्ड धारी कोरोना मरीजों को निजी अस्पतालों में निः शुल्क उपचार दिलाने प्रशासन ने कसी कमर

पिछले चौबीस घण्टे में सौ से अधिक आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों को निजी अस्पतालों में कराया गया भर्ती.

 

जबलपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्डधारी कोरोना मरीजों को निजी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार दिलाने के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह निर्देशों पर प्रभावी अमल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज शाम भंवरताल क्षेत्र स्थित मार्बल सिटी अस्पताल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने अस्पताल में भर्ती आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर उपचार देने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिये । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया भी मौजूद थे । ज्ञात हो कि आयुष्मान कार्ड धारी कोरोना मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की प्रक्रिया पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा खुद नजर रखे हुये हैं और लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं । इसी का नतीजा है कि पिछले 24 घण्टे के दौरान सौ से अधिक आयुष्मान कार्ड धारियों को कोरोना के निः शुल्क उपचार के लिये शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है । इसके साथ ही पिछले दो-तीन दिनों में करीब बीस निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page