रास्ता को बंद कर सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने के आरोप


जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी गांव में एक सरकारी हैंड पंप पर स्थानीय लोगों ने कब्जा करने का आरोप लगाया है।बताया गया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा आम रास्ता में पक्की निर्माण कार्य करवाकर रास्ता को बंद करने के फिराक में है, जिससे हैंडपंप तक पहुंचने के लिए रास्ता बंद हो जाएगा, जिससे गांव के ग्रामीणों को सरकारी हैंड पंप तक पहुंचने में परेशानी होगी। आरोप है कि हैंडपंप पहुंचें लोगों से कथित व्यक्ति लड़ाई झगड़ा करने पर आतुर है। रास्ता बंद हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों को निस्तार का पानी नहीं मिल पाता, पीने के पानी के लिए भी लोग यहां वहां भटकते नजर आ रहे है, गांव में नल जल योजना शुरू नहीं है, जिससे लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने आम रास्ता से कब्जा हटाकर जल्द से जल्द पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।



